Site icon THINK SOMETHING NEW

POEMS [ कविता ]

Poem (कविता) वह कला है जिसमें सुन्दर और कम शब्दों में जीवन का कोई सन्देश या कोई बात कहने का प्रयास किया जाता है। यहां पर अनेक प्रकार की सुन्दर, नई poems को संकलित किया गया है। एक poem को इसी पेज पर पढ़ा जा सकता है, अन्य poems की list नीचे दी गई है।

Poem के नाम पर क्लिक करके  उस कविता का आनंद लिया जा सकता है–

ImageTitle
दुख के काँटे
पिता का वर्णन कैसे करूँ
Protect Trees, Save Earth
मच्छर बोला आदमी से
मानसून अब आ भी जाओ
पतझड़ का मौसम
जिन्दगी का मूल्य
उपकार के बदले अत्याचार -(कविता-पर्यावरण दिवस)
क्यों होता है आज भी नारी का अपमान ?
जीवन के दो हैं किनारे
अक्षय तृतीया
श्रुत पंचमी

दुख के काँटे

दुख में सुख की बहुत याद आती है,
धैर्य और साहस की परीक्षा हो जाती है।
आग में तपकर ही सोने में चमक आती है,
दुख को सहकर ही किस्मत को चुनौती दी जाती है।

.

दुख सुख का महत्व समझा जाता है,

दूसरों के दर्द का भी अहसास करा जाता है।

दुख शत्रु और मित्र की पहचान करा देता है,

अपने और पराये की परख बता देता है।

सुख छिनने का हमेशा डर लगा रहता है,
दुख में व्यक्ति इस बात से निर्भय बना रहता है।
सुख जाता है तो दुख दे जाता है,
दुख जाता है तो सुख दे जाता है।

.

पतझड़ के बाद बसन्त की बहार भी आती है,

तपती गर्मी के बाद मानसून की बौछार भी आती है।

अँधेरी रात के बाद उजाले की भोर भी आती है,

दुख और कष्टों के बाद सुख की झंकार भी आती है।

.

उजाले के बिना जीवन में अँधेरा हो जाता है,
पर अँधेरा ही उजाले का महत्व समझाता है।
सुख  दुख जीवन के साथ चलते हैं,
फूलों के साथ कांटे भी मिलते हैं।

Exit mobile version